उत्तराखंड: गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में हो सकती है बारिश

Dehradun News: इस बार गर्मी ने लोगों का जीना बुरा हाल कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गर्मी ने अपना कहर बरपाया है। अप्रैल के महीने में तापमान अपने चरम पर है। ऐसे में मौसम विभाग के राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बुधवार और गुरुवार पहाड़ी क्षेत्रों में कही-कहीं हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों गर्मी से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।
प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को बारिश का इंतजार है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने से मौसम में परिवर्तन की आशंका है। ऐसे मं बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।










