उत्तराखंड सरकार का ऐलान, 10वी की परीक्षा रद्द, 12वी को लिया ये बड़ा फैसला

खबर शेयर करें

देहरादून। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने राज्य बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला किया है। जबकि इंटर की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इससे पहले सीबीएसई, आईसीएसई और कई राज्यों की परीक्षाएं स्थगित हो चुकी है। अब उत्तराखंड में बड़ा फैसला लिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते अब वह नहीं हो पाएंगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह फैसला कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लिया गया है। सरकार बच्चों को पूरी तरह से सुरक्षित रखने पर जोर दे रही है। उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में दो लाख 70 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।