उत्तराखंड:(अच्छी खबर)- अब लालकुआं से पंजाब के लिए चलेंगी साप्‍ताहिक ट्रेन, देखिये पूरी समय सारणी और नियम

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News: कोरोनाकाल के बाद अब यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लालकुआं से पंजाब के लिए रेलवे साप्‍ताहिक ट्रेन का फिर से संचालन हो रहा है। यह ट्रेन कोविड के दौरान बंद की गई जो आगामी 10 जुलाई से हर शनिवार लालकुआं से लुधियाना, चंडीगढ़ व अमृतसर तक संचालित की जाएगी। ट्रेन का संचालन शुरू होने से पंजाब जाने वाले यात्रियों को राहत होगी।

रेलवे प्रशासन की ओर से यात्री व जनता की सुविधा के लिए 04684/04683 अमृतसर-लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। गाउ़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। कुल 19 कोच लगाए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान अनिवार्य रूप से कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। वापसी यात्रा में 04683 लालकुआं-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 जुलाई से अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से 23.45 बजे प्रस्थान करेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।