उत्तराखंडः दारमा घाटी की मुस्कान बनी एयर इंडिया ग्रुप से फर्स्ट पायलट ऑफिसर, आप भी दीजिए बधाई…

खबर शेयर करें

Pithoragadh News: पहाड़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। विगत कुछ वर्षों से पहाड़ की बेटियांे ने खेल से लेकर बॉलीवुड जगत तक देवभूमि का नाम रोशन किया है। वहीं भारतीय सेना के कई पदों पर नियुक्ति पाकर एक अलग ही इतिहास रचा है। अब दारमा घाटी के सीमांत ग्राम सोन दुग्तू, निवासी मुस्कान सोनाल को एयर इंडिया ग्रुप से फर्स्ट पायलट ऑफिसर पद पर नियुक्ति पत्र मिलने से परिजनों समेत सीमांत के लोगों में खुशी की लहर है। मुस्कान रं समाज की पहली कॉमर्शियल महिला पायलट हैं। उनकी सफलता से परिवार के साथ-साथ उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है।

15 अप्रैल को करेंगी ज्वाइन

बता दें कि मुस्कान 15 अप्रैल को एयर इंडिया ग्रुप को ज्वाइन कर एयरबस ए320 से आसमान में उड़ान भरेंगी। उसके पिता भूप सिंह सोनाल एसबीआई में मुख्य प्रबंधक के पद में कार्यरत है जबकि उनकी मां बसंती सोनाल गृहिणी हैं। परिजनों ने बताया कि मुस्कान ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी रायबरेली से कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस का तीन साल का कोर्स पूरा करने के बाद यह सफलता हासिल की है।

22 उम्मीदवारों में पाया प्रथम स्थान

मुस्कान प्राइवेट कंपनी के जहाज में तीन साल सेवा दे चुकी हैं। साथ ही बहरीन गल्फ से दो माह का पायलट कोर्स भी कर चुकी हैं। मुस्कान ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। मुस्कान के पिता ने बताया कि कोविड के समय वह उड़ान अकादमी फुर्सतगंज में प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। मुस्कान को 200 घंटे उड़ान का अनुभव भी है। एयर इंडिया में 1980 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। चयनित 22 उम्मीदवारों में वह प्रथम स्थान पर चयनित हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।