उत्तराखंडः ट्रेन से टकराया हाथी, मौत…

खबर शेयर करें

Ramnagar News: खबर रामनगर से है। जहां तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में रेल से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। हाथी की मौत के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों के अनुसार हाथी रात के समय ट्रेन से टकराया था। फिलहाल हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। आगे पैरा पढ़े…

जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह रामनगर के आमपोखरा रेंज के 64 नंबर गेट के पास रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का शव मिला। सूचना के बाद आनन-फानन में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृत नर हाथी की उम्र 25 वर्ष के करीब है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं। तराई पश्चिमी वन विभाग के एसडीओ प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि बुधवार रात के समय किसी रेल से हाथी टक्करा गया। हाथी पटरी से 50 मीटर की दूरी पर गिरा पड़ा मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।