उत्तराखंड: स्कूल से घर लौटी बेटी तो घर में इस हाल में मिली मां की लाश

खबर शेयर करें

Manglour News: मंगलौर क्षेत्र के तांशीपुर गांव में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव अर्धनग्न हालत में घर में छोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी हत्या की वजह पता नहीं चल पायी है।

जानकारी की अनुसार तांशीपुर निवासी लीलावती 80 वर्ष पत्नी हर नंदलाल अपनी बेटी कमलेश के साथ रह रही थी। बेटी कमलेश मंगलौर के स्कूल गई थी।

बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। जब कुछ देर बाद बेटी स्कूल से लौटी। उसने घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

यह भी पढ़ें 👉  IPL 2027: एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट

इसके बाद कमलेश बमुश्किल दरवाजा तोड़कर अंदर गई। अंदर लीलावती का शव खून से लथपथ मिला। इसके बाद महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी जुटानी शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रामपुर रोड पर युवती को हेलमेट से पीटा, हंगामा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। सीओ मंगलौर पंकज गैरोला भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला की हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।