उत्तराखंड: (बधाई)-पहाड़ के अभय जोशी बने आइईएस टॉपर, देश में मिला पहला स्थान…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड में कई प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। प्रदेश में कई प्रतिभाओं ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अब हल्द्वानी के अभय जोशी ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। अभय जोशी ने इंडियन इकोनामिक सर्विसेज आइईएस में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। हल्द्वानी में उनकी कालोनी के निवासियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि पहाड़ के लाल ने देश में कुमाऊं का नाम रोशन कर दिया है।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित इंडियन इकॉनोमिक सर्विस (Indian Economic Service) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (Indian Statistical Service) के लिए परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. सोमवार को आयोग ने आईईएस (IES) और आईएसएस (ISS) की परीक्षाओं का परिणाम जारी किया.

इसमें शीशमहल शिवालिक विहार फेज टू निवासी अभय जोशी टापर रहे हैं। वह मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी हैं। उनकी मां दया जोशी जलागम विभाग में कार्यरत है। जबकि पिता ललित मोहन जोशी का निधन हो चुका है। अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल और 12वीं की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल से पूरी की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुरः नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदमः कल्पना

इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में आनर्स और स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद दो साल तक एक निजी कंपनी में काम करते हुए सिविल सर्विसेज की पढ़ाई भी जारी रखी। यूपीएससी में यह उनका दूसरा प्रयास है। अभय जोशी ने अपनी मां व गुरुजनों की प्रेरणा बताई। अजभ जोशी को उनकी सफलता पर लगातार बधाईयां मिल रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।