Dehradun News:देहरादून में हुई कैबिनेट बैठक में 17 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षा, राजस्व, आबकारी और स्वरोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
कैबिनेट के मुख्य फैसले:
शिक्षा विभाग: कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास पढ़ाया जाएगा।
डिप्लोमा समकक्ष मान्यता: कक्षा 10 के बाद तीन वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा को 12वीं के समकक्ष माना जाएगा।
गन्ने का समर्थन मूल्य: गन्ने का न्यूनतम मूल्य निर्धारित किया गया।
भारतीय नागरिक संहिता (यूसीसी): नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
कार्मिक विभाग: राज्य कार्मिकों को सेवा कार्यकाल में एक बार शिथिलीकरण (राहत) लेने की अनुमति।
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना: महिलाओं को 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।
आबकारी नीति: शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों से शराब की दुकानों की न्यूनतम दूरी निर्धारित।
ट्राउट प्रोत्साहन योजना: 200 करोड़ रुपये की योजना के तहत मत्स्य पालकों को प्रोत्साहन मिलेगा।
सिडकुल को भूमि आवंटन: उधम सिंह नगर में पराग फार्म की 1354 एकड़ भूमि सिडकुल को आवंटित।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।