उत्तराखंड: इस कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, 15 दिनों में कांग्रेस में शामिल होगें भाजपा के 6 विधायक…

खबर शेयर करें

ALMORA NEWS: विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही जोड़-तोड़ के खेल शुरू हो चुका है। नेता लगातार पार्टियां बदल रहे है। हाल ही में भाजपा को दो झटके देने वाली कांग्रेस ने एक बार फिर हलचल मचा दी है। कांग्रेस से जागेश्वर विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के एक बयान से भाजपा में हडक़ंप मच गया है। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में 6 भाजपा के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनेगी।

कुंजवाल के बयान के बाद से उत्‍तराखंड की राजनीति में खलबली मच गई है। आज पत्रकार वार्ता में कुंजवाल ने कहा कि कुमांऊ और गढ़वाल क्षेत्र के छह विधायक उनके संपर्क में है। उनसे लगातार बात चल रही है। जल्द ही वह कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे। नाम पूछने पर उन्होंने कहा कि सारी चीजें बताई नहीं जा सकती है। कुछ दिनों में आपको खुद ही पता चल जाएगा। उनके इस बयान के बाद भाजपा में हडक़ंप मच हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।