उत्तराखंड: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, काठगोदाम से इन ट्रेनों का होगा संचालन…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड में हुई भारी बारिश रेलवे को भी काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ है कई स्थानों में रेलवे ट्रैक भी उखड़ गए हैं तो कहीं स्टेशन में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। बारिश के रुकने के बाद मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया गया है, हालांकि इस बीच कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कई को टर्मिनेट किया गया। इसके अलावा ट्रेन के प्रस्थान स्थानों में भी बदलाव हुए हैं। ताजा जानकारी इज्जतनगर मंडल से आ रही है। काठगोदाम-रामपुर रेल खंड में मिट्टी का कटान व जल भराव के कारण निम्न गाड़ियों के संचलन में आंशिक संशोधन किया गया है-

  • 05013/05014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 21 अक्टूबर, 2021 से 07 नवम्बर, 2021 तक लालकुआं-जैसलमेर-लालकुआं के मध्य चलायी जायेगी। यह गाड़ी लालकुआं-काठगोदाम-लालकुआं के मध्य निरस्त रहेगी।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का विपक्ष पर तीखा हमला

इसके अतिरिक्त 21 अक्टूबर, 2021 से निम्न गाड़ियों को निर्धारित मार्ग एवं समय पर काठगोदाम से चलाया जा रहा है :-

  • 02039/02040 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी।
  • 03019/03020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा विशेष गाड़ी।
  • 04125/04126 देहरादून-काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी।
  • 05043/05044 लखनऊ जं.-काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी।
  • 04690/04689 जम्मूतवी-काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी।
  • 04667/04668 काठगोदाम-कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी।
  • 02091/02092 काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।