उत्तराखंडः देवभूमि के लिए एक और उपलब्धि, पहाड़ के सुंदर बने भारतीय महिला सीनियर बाक्सिंग टीम के सहायक कोच

खबर शेयर करें

Bageshwar News: पहाड़ के एक के बाद प्रतिभाएं अपनी धमक दिखा रहे है। अब बाॅक्सर सुंदर सिंह गढ़िया भारतीय महिला सीनियर बाक्सिंग सहायक कोच बनाए गए हैं। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:(बड़ी खबर)- ओखलकांडा में बारात की बोलरों खाई में गिरी, दो की मौत, पांच घायल

मूलरूप से कपकोट तहसील तोली गांव निवासी सुंदर गढ़िया ने बताया कि 31 अक्टूबर से जार्डन के अमन शहर में एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिपन होगी। शनिवार को दिल्ली से टीम रवाना हो गई है। इसमें मुख्य कोच और सहायक कोच दोनों ही उत्तराखंडी हैं।

Ad

भारतीय टीम के मुख्य कोच पिथौरागढ़ निवासी चीफ कोच भाष्कर भट्ट हैं। इससे पहले गढ़िया जूनियर महिला बाक्सिंग टीम के कोच रह चुके हैं। गढ़िया 2017 से भारतीय महिला टीम के साथ सहायक कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।