उत्तराखंडः बुर्जगों से 82 लाख की ठगी करने वाले दो ठगों को गुजरात से उठा लायी अल्मोड़ा पुलिस

खबर शेयर करें

Almora News: उत्तराखंड में साइबर अपराधियों ने नया और खतरनाक तरीका अपनाते हुए दो बुजुर्गों को “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर कुल ₹83 लाख से अधिक की ठगी की। अल्मोड़ा और लमगड़ा पुलिस की सतर्कता से इन दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। ठग खुद को पुलिस या CBI अधिकारी बताकर पीड़ितों को वीडियो कॉल के माध्यम से डराते थे और खाते से भारी रकम ट्रांसफर करवा लेते थे।

दिनांक 23.3.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वीडियों कॉल के माध्यम से वादी पूर्ण चन्द्र जोशी व उसकी बहन भगवती को पुलिस अधिकारी बनकर उसकी आईडी बच्चों के अपहरण वाले गिरोह से लगी होने तथा उसकी भूमिका संदिग्ध होने व उन्हे गिरफ्तार करने का भय दिखाकर खातों जांच करने तथा उनके खाते जमा धनराशि को उनके द्वारा बताये गये खातों में भेजने व इस अवधि में किसी से बात न करने के संबंध धमकी दी गई तथा जांच पूरी होने के बाद सही पाये जाने पर उनकी धनराशि को वापस लौटाने की बात कहकर उन्हे 23 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 8 बार विभिन्न तिथियों मे कुल 75 लाख 73 हजार की धनराशि ठगों द्वारा अपने खातों में मंगवायी गई।

पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से जुनेजा दिलावर पुत्र मोहम्मद भाई निवासी महेन्द्र परा 14 मोरवी जिला मोरवी राजकोट गुजरात से गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह के अन्य संलिप्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,साइबर ठगी गिरोह की चेन का पता लगाकर गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात, कल्पना बोरा ने जताया सीएम धामी का आभार

13 जनवरी को लमगड़ा क्षेत्र निवासी बुजुर्ग को एक अज्ञात विडियो कॉल आती है और सीबीआई ऑफिसर बनकर बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग केस के खाते में उनका आधार पैन कार्ड लगा होने और संलिप्ता का डर दिखाकर बताया कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। बुजुर्ग को डरा धमकाकर कहा गया कि आप लगातार विडियों कॉल पर जुड़े रहोगे और इसके बारे किसी परिवार या अन्य को नहीं बताओगे। आपका एकाउंट वैरिफाई करना है,आप कुछ पैसा जो खाते हम बताते है उनमे डालें,आपका वैरिफिकेशन किया जा रहा है,जो आपको बाद में वापस हो जायेगा । आप हमारे साथ कॉपरेट करें अन्यथा आपको गिरफ्तार किया जायेगा या एनकाउंटर भी हो सकता है,यह बहुत बड़ा मामला है, ऐसे धमकाया तो बुजुर्ग द्वारा तीन किस्तों में 7,20,000 रुपये साइबर ठगों द्वारा बताये गये खातों में भेजे गये । जब बुजुर्ग द्वारा और अधिक रुपये न होने पर असमर्थता जतायी तो,साइबर ठगों ने कहा कि कोई बात नही हम जांच कर रहे है,फिर आपके पैसे वापस आ जायेंगे।
जब काफी दिनों बाद पैसे वापस नहीं आये और उनके सम्पर्क नंबर ऑफ आ रहे थे,लगभग 1 माह बाद जीवन सिंह मेहता द्वारा लमगड़ा थाने पर तहरीर दी गई थी।मंडलिया निशित पुत्र जयेश भाई निवासी मंगलम 1 ब्लॉक 1 न्यू आरम कॉलोनी मास्टर सोसाईटी गली नं0 1 सरुसैक्शन रोड खोडियार कॉलोनी थाना सी डिविजन जिला जामनगर गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।