उत्तराखंड: 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट, बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: 27 मई तक चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस तिथि तक सभी को अपने दफ्तर में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले 18 मई को आई आंधी और बारिश में गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगहों पर लाइनें टूट गईं। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। आगे पढ़िए…

मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रीय इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता गढ़वाल, हरिद्वार, कुमाऊं और ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए गए हैं कि उपखंड स्तर तक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को आगामी 27 मई तक अवकाश पर रोक लगा दी गई है। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि तूफान में नुकसान होने की दशा में न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का इंतजाम पहले से किया जाए। आकस्मिकता की स्थिति में सहायक अभियंता स्तर तक के अधिकारी बिना मुख्य अभियंता और उससे उच्च स्तर के अधिकारी बिना निदेशक परिचालन की अनुमति अपना दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।