उत्तराखंड: कोविड में अपर सचिव मनीषा पवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पढ़िये पूरा आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून। बुधवार को अपर सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड -19 की द्वितीय लहर पर प्रभावी रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है । इस हेतु कार्यालय आदेश संख्या 24 / पी.एस . / अमुस / 2021 दिनांक 26 अप्रैल , 2021 द्वारा विभिन्न कार्यों यथा ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन , प्रवासी मूवमेंट , ग्रामीण क्वारन्टीन सेंटर / होम आइसोलेशन आदि व्यवस्थाओं के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं । संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से कृत कार्यवाही / अनुपालन से प्रत्येक दिवस श् मनीषा पंवार , अपर मुख्य सचिव नियोजन को अवगत कराया जायेगा ।

अपर मुख्य सचिव द्वारा दैनिक रूप से समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों के माध्यम से कोविड नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी । उक्तानुसार कृत कार्यवाही / प्रगति से मनीषा पंवार द्वारा समय – समय पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।