नैनीताल: आठ माह पुरानी बैटरी वाला ई-स्कूटर बेचने पर डीलर और कंपनी दोषी, जुर्माना

खबर शेयर करें

नैनीताल। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने ई-स्कूटर में आठ माह पुरानी बैटरी लगाकर बेचने के मामले में डीलर और निर्माता कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराया है। आयोग ने दोनों पक्षों को उपभोक्ता को बैटरी की वर्तमान बाजार कीमत का आधा मूल्य लौटाने के साथ 20 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपये वाद व्यय का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं सदस्य लक्ष्मण सिंह रावत की पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। आयोग ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आदेश का पालन नहीं करने पर वसूली सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Ad

मामले के अनुसार, हल्द्वानी निवासी श्रेया अग्रवाल, प्रोपराइटर मैसर्स भगवती ट्रेडर्स ने 22 जून 2022 को हल्द्वानी स्थित बेतिया ट्रेडर्स से 65,400 रुपये में निस्को इलेक्ट्रा कंपनी का ई-स्कूटर खरीदा था। खरीद के करीब चार माह बाद ही स्कूटर में बैटरी खराब होने, कम पिकअप मिलने और चार्जिंग संबंधी समस्याएं आने लगीं। कई बार वाहन रास्ते में बंद हो गया, जिसके कारण उसे टो कराकर घर लाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर: वन विभाग के साथ द हंस फाउंडेशन ने चलाया हरियाली अभियान, लोद में हुआ पौधारोपण

सुनवाई के दौरान आयोग ने पाया कि स्कूटर में लगी लेड-एसिड बैटरी का निर्माण अक्टूबर 2021 में हुआ था, जबकि वाहन जून 2022 में बेचा गया। यानी बिक्री के समय बैटरी लगभग आठ माह पुरानी थी। आयोग ने इसे उपभोक्ता के साथ अनुचित व्यवहार और सेवा में कमी मानते हुए डीलर व निर्माता कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, पंडाल का लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।