हल्द्वानी : कल्पना बोरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचीं महिला कार्यकर्ता, आपत्तिजनक टिप्पणियों पर दी तहरीर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखण्ड की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा के नेतृत्व में शनिवार को महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कोतवाली हल्द्वानी पहुंचकर कोतवाल विजय मेहता को एक लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत में फेसबुक पर संचालित “पहाड़ी प्रेमी राजेन्द्र उत्तराखण्डी” नामक सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तराखण्ड की महिलाओं के विरुद्ध कथित रूप से अभद्र, अश्लील और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाया गया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा ने अपनी शिकायत में कहा कि इस प्रकार की कथित आपत्तिजनक सामग्री महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल उत्पन्न कर सकती है। संगठन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल साइबर जांच कराने और संबंधित व्यक्ति की वास्तविक पहचान स्थापित कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से कथित तौर पर यह जानकारी साझा की गई थी कि संबंधित व्यक्ति इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6530 से देहरादून आने वाला है। महिला मोर्चा ने पुलिस से इस जानकारी का सत्यापन कर आवश्यक सतर्कता बरतने का भी अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास

महिला मोर्चा ने पुलिस से मांग की है कि फेसबुक अकाउंट और उससे प्रसारित सामग्री की साइबर जांच कराई जाए, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए तथा यदि जांच में महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने या अन्य दंडनीय अपराध के तत्व सामने आते हैं तो संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS

प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर महिला मोर्चा की गुंजन सगना, रीतु टम्टा, निर्मला रावत और मृदुला मनराल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।