Uttrakhand weather: अगले 03 घंटों में ( येल्लो अलर्ट 19 Jul 2026, 5:56 PM से 19 Jul 2026, 8:56 PM ) जनपद– अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा– रूड़की, लक्सर, कोटद्वार, बाजपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रानीखेत, थराली, केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा आस पास के क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान या तेज़ बारिश होने की संभावना है।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।