उत्तराखंडः कई IAS और PCS के तबादले, पंकज उपाध्याय को भेजा यूएसनगर…

खबर शेयर करें

Dehradun News: सरकार ने चार आइएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को कार्मिक एवं सतर्कता की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राजस्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी देहरादून होंगे। चंद्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गन्ना काशीपुर बनाया गया है। विवेक प्रकाश अपर जिलाधिकारी चमोली के पद पर भेजे गए हैं। पंकज उपाध्याय अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऊधमसिंहनगर का पद संभालेंगे। रविंद्र कुमार जुवांठा डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर बनाए गए हैं।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।