हल्द्वानी: गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल में बच्चों को दिया दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण

खबर शेयर करें

Haldwani News: शनिवार को गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अत्यंत जोश एवं उल्लास के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड, स्काउट मास्टर, कैप्टन द्वारा टेंट पिचिंग, मीनार पायनियरिंग, परेड आदि का प्रेशर दिया गया। साथ ही गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल को स्काउट गाइड की मान्यता भी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर प्रदेशिक संगठन आयुक्त (स्काउट ) हिमांशु सक्सेना द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया तथा प्रेरणादायक विचारों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया गया। राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत करने के लिए छात्र – छात्राओं का चयन भी किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।