Govt Job: भारतीय सेना में Group C के पदों पर भर्ती, 10वीं व 12वीं पास को मौका

खबर शेयर करें

Indian Army Group C Recruitment 2022: भारतीय सेना (बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप) केंद्र रूड़की ने ग्रुप बी और सी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा कुल 36 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एलडीसी, स्टोर कीपर 2, रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

एलडीसी, स्टोर कीपर के लिए 12वीं पास और रसोइया, एमटीएस/चौकीदार, लस्कर आदि के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास की योग्यता होनी जरूरी है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है। 

Ad Ad

भारतीय सेना द्वारा कुल 36 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती का विज्ञापन 12 मार्च के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ था। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 तक निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

उम्मीदवार ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से कमांडेंट, बंगाल इंजीनियर ग्रुप और सेंटर, रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड- 247667 को 30 अप्रैल तक 1400 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें. 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।