सोमेश्वर: आचार संहिता के बीच पांच पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, लोद क्षेत्र से पकड़ा गया युवक…

खबर शेयर करें

SOMESHWAR NEWS: विधानसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस लगातार सक्रिय है। ऐसे में शराब से लेकर नकदी के लेन-देन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे में पुलिस ने चैकिंग के दौरान लोद मार्ग पर पुल के पास एक युवक को पांच पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार उनि राजेन्द्र कुमार ने लोद मार्ग पर पुल के पास जगदीश राम उम्र 38 वर्ष पुत्र धनी राम निवासी रमेला डुंगरी सोमेश्वर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी एवं तीन पेटी देशी मसालेदार शराब बरामद की गई। पांच पेटी शराब का मूल्म 22080 रुपये आंकी जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।