रामनगर: भाजपा नेता राकेश नैनवाल के नेतृत्व में मनाया राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश का जन्मदिन

खबर शेयर करें

Ramnagar News: आज भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें पीरुमदारा शिव मंदिर में जलाभिषेक व हवन कार्यक्रम, ग्राम टांडा में वृक्षारोपण, हिम्मतपुर ब्लॉक एवं मालधन में एकल विद्यालय की आचार्य बहनों के साथ केक काटकर एवं आचार्य बहनों को बरसाती छतरी भेंट की गई। कार्यकर्ताओं ने आदरणीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

शिवप्रकाश जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व में उत्तराखंड प्रचारक के रूप में प्रांत प्रचारक एवं क्षेत्र प्रचारक विभाग प्रचारक के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर चुके हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत, पुर्वी सहकारी समिति कोऑपरेटिव अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, करनपुर कोऑपरेटिव अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत, जिला पंचायत प्रतिनिधि मालधन कमल किशोर, जिला पंचायत प्रतिनिधि चिलकिया राजेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष मालधन प्रेम आर्य ,मंडल महामंत्री कपिल रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन रावत, पूर्व ग्राम प्रधान पीरुमदारा मुकेश रावत, सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ध्यानी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष नैना अग्रवाल, ग्राम प्रधान बेरिया बृजेश सिंह ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय प्रकाश, पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक भाजपा हरीश खंतवाल ,संदीप खंतवाल, हीरा सिंह रावत, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष मानसिंह रावत, मनोज बुधानी, नीलम गुप्ता, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सन्नी ठाकुर,ग्राम प्रधान आमपोखरा विक्रम नेगी, उपप्रधान राजेंद्र गुसाई जी आदि उपस्थिति रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।