हल्द्वानीः लापता नाबालिग से दंरिदों ने किया दुष्कर्म, ऐसी बची जान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में गंभीर धाराओं के साथ पोक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी बरामद कर सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को हल्द्वानी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजीत राठौर को सौंपी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी के साथ घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मामले में हरिपुरनायक, कुसुमखेड़ा निवासी 29 वर्षीय विक्रम सिंह और त्रिलोकपुर दानी, गौलापार निवासी 21 वर्षीय सौरभ बिष्ट के नाम सामने आए। पुलिस ने 30 जुलाई को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1), 115(2), 352 बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, नाबालिग को ले जाने में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने बरामद कर नियमानुसार सीज कर दिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्रीनवुड्स ग्लोबल के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर लिया भाग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।