नैनीताल:(बड़ी खबर)- होम स्टे-गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की कार्रवाई, एक को नोटिस, तीन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना

खबर शेयर करें

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में बाहर से आने वाले पर्यटकों को ठहराने वाले होम स्टे और गेस्ट हाउसों की अब प्रशासन ने जांच-पड़ताल तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउसों का औचक निरीक्षण किया।

टीम ने कुल छह इकाइयों की मौके पर जाकर जांच की। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस थमा दिया गया। वहीं जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे और सूर्या हॉलिडे होम पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान ग्वान होम स्टे और एल्फिन गेस्ट हाउस सभी तय मानकों पर खरे मिले। इन दोनों इकाइयों का संचालन नियमों के मुताबिक होता पाया गया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जिलेभर में चल रहे होम स्टे और गेस्ट हाउसों की लगातार मौके पर जाकर जांच की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जो भी संचालक पर्यटन विभाग के नियम-कायदों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः लापता नाबालिग से दंरिदों ने किया दुष्कर्म, ऐसी बची जान

प्रशासन की इस कार्रवाई से होम स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों में भी खलबली मची हुई है। अधिकारियों ने सभी संचालकों से नियमों का पालन करते हुए पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।