हल्द्वानी: दुकान पर शराब लेने पहुंचे SDM, खुल गया ओवररेटिंग का खेल

खबर शेयर करें

भीमताल: भीमताल क्षेत्र में शराब की ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने भीमताल स्थित शराब की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने दुकान से शराब का आधा लिया जिसमें शॉपकीपर ने ओवरराइटिंग के रुपए बताएं जिसके बाद एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शराब के ऊपर रेटिंग पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूले जाने की शिकायत को सही पाया गया। एसडीएम ने बताया कि दुकान पर स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया, साथ ही उपभोक्ताओं से स्वाइप मशीन के माध्यम से अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। मौके पर ही संबंधित कर्मियों से जवाब-तलब किया गया और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित की जा रही है। एसडीएम ने आबकारी विभाग को भी इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से MRP से अधिक मूल्य वसूलना कानूनन अपराध है और भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।