Sarkari Naukri: यहाँ निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस लिंक पर क्लिक कर देखे डिटेल…

खबर शेयर करें

Punjab and Haryana Clerk Recruitment 2022: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (S.S.S.C.) के अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की सेट्रलाइज्ड भर्ती के लिए सोसायटी ने sssc.gov.in पर क्लर्क के पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 390 वैकेंसी उपलब्ध हैं. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ग्रेजुए पदों के लिए पात्र हैं और उम्मीदवारों की आयु 18 साल से 42 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं हरियाणा के एससी एसटी और बीसी के लिए कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 47 साल रखी गई है.

जनलर कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 198 पद, हरियाणा के एससीएसटी के लिए 66 पद, बीसी ए के लिए 45 पद, बीसी बी के लिए 27 पद और हरियाणा के जनरल कैटेगरी के दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए 5 पद रिजर्व हैं.

Ad Ad

आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्ट्स ग्रेजुएट या साइंस ग्रेजुएट या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. उसे एक विषय के रूप में हिंदी के साथ मैट्रिक परीक्षा पास होना चाहिए और कंप्यूटर पर काम करना आना चाहिए. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार S.S.S.C की आधिकारिक वेबसाइट  यानी www.sssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स का सेलेक्शन एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।