Uttarakhand: चालान में 29 लाख की हेराफेरी, विजिलेंस ने एआरटीओ को किया गिरफ्तार…

खबर शेयर करें

Big News Uttarakhand: उत्तराखंड में विजिलेंस ने आज चालान की रकम में धांधली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ आनंद जायसवाल को पांच साल पहले दर्ज हुए मुकदमे के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि एआरटीओ आनंद जायसवाल 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। ऋषिकेश में तैनाती के दौरान आनंद जायसवाल पर चालान की राशि राजस्व कोष में जमा न कराने और दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- फर्जी चेकिंग के नाम पर लूटने वाले लिफाफा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि आनंद जायसवाल ने 2017 में ऋषिकेश में एआरटीओ रहते चालान की राशि में 29 लाख की हेराफेरी की थी। तब इस मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद जायसवाल को परिवहन मुख्यालय से अटैच कर दिया था। आज जायसवाल को मुख्यालय से ही गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को उन्हें विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Ad

आनंद वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे। उन्होंने एक-एक हजार रुपये के चालान काटकर राजस्व कोष में महज 100-100 रुपये दर्शाए। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में उत्तरकाशी के पीटीओ रहने के दौरान आनंद कुमार जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था है। आनंद कुमार जायसवाल पर 29.32 लाख की वित्तीय हानि करने का आरोप था। उन पर आरोप था कि उन्होंने वाहन चालकों से चालान की पूरी राशि वसूलने के बाद टैक्स रसीद में हेराफेरी कर कहीं कम रकम राजकोष में जमा की। इस मामले की जांच चल रही थी।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।