रामनगरः भाजपा नेता शिव प्रकाश के जन्मदिन पर प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने दिया बच्चों को खास तोहफा

खबर शेयर करें

Ramnagar News: आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के 58वें जन्मदिन प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया। प्रातः शिव मन्दिर पीरूमदारा में जलाभिषेक एवं हवन पूजाकर शिव प्रकाश के लिए मंगलकामना की। उसके बाद बुक्सा जनजाति क्षेत्र वीरपुर लच्छी में 40 स्कूली बच्चों को बरसाती छतरी भेंट की। इसके बाद उन्होंने ग्राम टांडा मल्लू के त्रिवेणी धाम कॉलोनी में फलदार वृक्ष लगाये गये। प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु की कामना की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरन नैनवाल, भाजपा नेता जगमोहन सिंह बिष्ट, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख महेश भारद्वाज, मंडल महामंत्री घनश्याम शर्मा, इन्दर रावत, विरेन्द्र पाल सिंह रावत, कॉपरेटिव के पूर्व चैयरमेन विजय रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष अग्रवाल, बलदेव रावत, दीपा ध्यानी, कनिका रौतेला, अशोक खनसली, पारस गोला, हीरा सिंह रावत, मनमोहन सिंह बिष्ट, नरेन्द्र शर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, कपिल रावत, मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, विनीत शर्मा, त्रिवेणी धाम के अध्यक्ष नन्दा बल्लभ सत्यवली, पूर्व अध्यक्ष डीडी भट्ट, हरीश चन्द्र भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अमित कुमार, खुशाल सिंह, बुक्सा जनजाति रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।