हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में दुकानों के ध्वस्तीकरण के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने प्राधिकरण सचिव से की मुलाकात

खबर शेयर करें

Haldwani News: दमुवाढूंगा क्षेत्र में हल्द्वानी विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्व में निर्मित दुकानों को ध्वस्त किए जाने के विरोध में आज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ल तथा सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मांग की कि दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही न की जाए।

इस मौके पर पूर्व प्रधान महेश जोशी, विजय कुमार उर्फ पप्पू प्रधान, हृदयेश कुमार, अरुण कुमार, लक्ष्मीकांत, रवि आर्य समेत अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।