हल्द्वानी: बनभूलपुरा में सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, एक युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन तथा 2130 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में 01 जनवरी 2026 को चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिजवान खान (25 वर्ष) पुत्र शाहिद खान, निवासी निषाद स्कूल के पास इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: (गोरापड़ाव डकैती):यश सिडाना, अमनदीप, शिवराज व अफजल गिरफ्तार,तमंचे-कारतूस, नगदी और गाड़ियां बरामद

इस मामले में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।