Uttarakhand: छात्राओं की क्लास में पहुंचे नशे में धुत गुरूजी, कर दी ऐसी हरकत

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: कुछ दिन पूर्व ही एक गुरुजी नशे की हालत में विद्यालय में जमीन में लेटे पाए गए थे। जिनका वीडियो खूब वायरल हुआ था जिनके निलंबन के बाद अधिकारियों ने शिक्षकों को हिदायत भी दी लेकिन आज फिर 2 शिक्षकों को इसी तरह की हरकत के लिए निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत जनता इंटर काॅलेज सुरखेत के हिन्दी के प्रवक्ता सतीश चन्द्र शाह और भौतिकी के प्रवक्ता डा. रमेश चंद्र भंडारी को निलंबित कर दिया है। आरोप है किएनएसएस कैंप के दौरान नशे में धुत होकर दोनों शिक्षक जबरदस्ती छात्राओं के कमरे में घुसे और छात्राओं से छेड़छाड़ की। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि दोनों शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एकेश्वर में अटैच कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।