Haldwani: अनुराग अकादमी में मनाया राष्ट्रीय मैंगो डे

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज पीलीकोठी,नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकादमी में राष्ट्रीय मैंगो डे मनाया गया। सभी बच्चे आम के रूप में सजधज कर विद्यालय आए थे। पीली और हरे रंग के परिधान में बच्चे बहुत सुंदर लग रहे थे। बच्चों को आम के महत्व और उनसे होने वाले लाभ के विषय में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने विस्तार से बताया। बच्चों ने आम के विषय में अपने विचार छोटे-छोटे वाक्य में प्रस्तुत किए। अंत में बच्चों की मैंगो मेनिया पार्टी आयोजित की गई जिसका सभी बच्चों ने अपने शिक्षकों सहित लुत्फ उठाया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं भावना जोशी एवं मधुबाला का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।