नैनीताल: शिक्षिका डॉ. श्वेता को मिला “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान” 2024, आप भी दीजिए बधाई

खबर शेयर करें

Nainital News: विज्ञान शिक्षिका डॉ श्वेता मजगांई को मिला “उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान” 2024, डॉ श्वेता मझगाई नवाचार में चतुर्थ उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2024 प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की एकमात्र अध्यापिका हैं,
देहरादून में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं प्रसार केंद्र यूसर्क के द्वारा चतुर्थ उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2024 आयोजित हुआ, समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि महानिदेशक विद्यालय शिक्षा झरना कमठान रहीं,

समारोह में राजकीय जू- हाईस्कूल विजयपुर, संकुल कालाढूंगी, ब्लाक, कोटाबाग की विज्ञान अध्यापिका डॉक्टर श्वेता मजगांई को विज्ञान शिक्षा में नवाचार हेतु उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान प्रदान किया गया है, इस वर्ष यूसर्क द्वारा तीन श्रेणियां- प्रौद्योगिकी आधारित विज्ञान शिक्षा, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखंड से 9 अध्यापकों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, नवाचार (इनोवेशन) की श्रेणी में उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान पाने वाली डॉक्टर श्वेता मजगाई एकमात्र शिक्षिका हैं, उन्हें यह पुरस्कार नवाचार के क्षेत्र में लर्निंग बाय डूइंग, जीरो इन्वेस्टमेंट शिक्षण, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण तथा छात्र-छात्राओं के भीतर वैज्ञानिक अभिवृत्ति का विकास करने के लिए दिया गया। उनकी उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलवंत सिंह बजवाल, रेनू ढोंढियाल,  बीआरसी समन्वयक प्रेम कांडपाल, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। डॉ श्वेता मजगाई ने अपना यह पुरस्कार ईश्वर, अपने माता-पिता, अपने परिवार, सभी शिक्षकों समुदाय तथा अपने विद्यार्थियों को समर्पित किया है,

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।