नैनीतालः (बड़ी खबर)- बेतालघाट में घास काट रही महिला पर झपटा गुलदार, मची चीख पुकार

खबर शेयर करें

Betalghat News: इन दिनों बेतालघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक फैला हुआ है। आज फिर गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। जैसे ही यह खबर लोगों को लगी तो क्षेत्र में गुलदार की दहशत फैल गई। इससे पहले कुछ दिनों से गुलदार की उपस्थिति से लोग भयभीत हैं। एक हफ्ते में गुलदार ने तीन पालतू कुत्तों और एक बकरी को मार डाला है।

आज बेतालघाट क्षेत्र के भड़कीला गांव में रूप सिंह बोहरा की पत्नी गुरुवार सांय 4 बजे घास काटने पास के ही खेत में गई थी। बताया जा रहा है कि तभी अचानक उन पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान साथ में घास काट रही महिलाओं ने शोर मचा दिया। जिसके बाद शोर सुनकर गुलदार भाग गया। लेकिन महिला के हाथ में गुलदार ने नाखून लग गये। आनन-फानन में महिला को बेतालघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। पिछले एक हफ्ते में गुलदार ने बाजार के तीन पालतू कुत्तों और एक बकरी को अपना निवाला बना लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बेतालघाट बाजार और शिवपुरी बैंड के पास लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। लोगों ने सुबह और शाम को बाजार में निकलना लगभग बंद कर दिया है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।