हल्द्वानी: तलाकशुदा महिला से मुक्तेश्वर के ड्राईवर ने की दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें

Haldwani News: तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर मुक्तेश्वर निवासी युवक ने एक साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित महिला की नाबालिग बेटी से भी छेड़खानी कर डाली। मुखानी पुलिस ने मामले में पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म समेत पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। मुखानी पुलिस को दी तहरीर में बरेली निवासी महिला ने बताया है कि वह मुखानी क्षेत्र में अपनी 12 साल की बेटी के साथ किराये में रहती है। यहीं किराये में ब्यूटीपार्लर चलाती है। कहा कि उसका पति के साथ पूर्व में ही तलाक हो चुका है। आरोप है कि एक साल पहले वह अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही थी।

इसी दौरान टैक्सी मालिक निर्मल कुमार निवासी सलियाकोट, मुक्तेश्वर से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। आरोप लगाया कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। कहा कि 10 और 11 नवंबर को वह अपने दुकान में थी। इस दौरान निर्मल उसके घर आया और उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।