अल्मोड़ा: सोमेश्वर से मुरादाबाद को निकले लक्ष्मण दोसाद लापता, परिजन परेशान

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कोतवाली सोमेश्वर क्षेत्र के छानी निवासी 60 वर्षीय लक्ष्मण सिंह दोसाद पिछले कई दिनों से लापता हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है तथा आम जनता से सहयोग की अपील की है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मण सिंह दोसाद पुत्र विजय सिंह, निवासी ग्राम छानी, पोस्ट ल्वेशाल, कोतवाली सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा, 21 जून 2026 को घर से मुरादाबाद के लिए निकले थे। इसके बाद 23 जून 2026 से उनका परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। उनका मोबाइल नंबर 8057505474 23 जून की रात करीब 8 बजे से बंद है।
लापता व्यक्ति का हुलिया इस प्रकार हैरंग गेहुआ, कद लगभग 5 फीट, उम्र करीब 60 वर्ष। वह गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काले रंग की पैंट, सिर पर कैप तथा पैरों में जूते पहने हुए थे। इस संबंध में कोतवाली सोमेश्वर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को लक्ष्मण सिंह दोसाद के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल निम्न नंबरों पर सूचना दें। निरीक्षक अनुराग 9411112883, विवेचक प्रेम सिंह खोलिया 9458303955 और कोतवाली सोमेश्वर 05962-243061 पर जानकारी दे सकते है।


























