लालकुआं: जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने किया कार्यालय का शुभारंभ, लालकुआं विधानसभा में टिकट के प्रबल दावेदार…

खबर शेयर करें

LALKUAN NEWS: विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। ऐसे मेें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आज हरिपुर पूर्णानंद निकट तीनपानी चौराहे के पास अपने कार्यालय का शुभांरभ किया। उद्घाटन के बाद कार्यालय में सुन्दरकांड पाठ किया गया। जिलाध्यक्ष का यह कार्यालय सेवा ही संकल्प के माध्यम से खोला गया है। जिससे लालकुआं विधानसभा में हलचल मच गई है। 2022 विधानसभा चुनाव में वह भी लालकुआं विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं।

इस बार उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। पहले टिकट के लिए फिर हार-जीत के लिए प्रत्याशियों में जबर्दस्त चुनावी रण देखने को मिलेगा। लालकुआं विधानसभा में इस बार भाजपा से जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट टिकट के प्रबल दावेदार हैं। वह लगातार लालकुआं विधानसभा में सक्रिय है। अपने सरल और सौम्य छवि के लिए भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इसलिए जिलाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद उनके पास है। प्रदीप बिष्ट क्षेत्र की आम जन समस्याओं को सुलझाने में हमेशा आगे रहते हैं। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के सुझाव के बाद उन्होंने लालकुआं विधानसभा में अपनी तैयारी शुरू की है। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को उनके सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और दायित्व धारियों का प्रबल समर्थन है। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी विधानसभा के जयपुर पाडली में सुरेश भट्ट ने किया जनसंपर्क, 2027 में भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।