कोटाबाग: पवलगढ़ में क्षेत्रवासियों से मिले दर्जा मंत्री सुरेश भट्ट, विकास कार्यों पर हुआ संवाद

कोटाबाग। विधानसभा क्षेत्र के पवलगढ़ में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश नैनवाल के आवास पर क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय मुलाकात एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण एवं स्वास्थ्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने भी शिरकत की और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों से चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।
सुरेश भट्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान पूरन छिमवाल, ग्राम प्रधान रेखा बधानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, बूथ अध्यक्ष दीपक तिवारी, चंदन बिष्ट, महेश चंद्र सती, दिनेश बधानी, त्रिलोचन बधानी, दयाकिशन बधानी, राजेंद्र त्रिपाठी, कमल बोहरा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम को क्षेत्र के विकास और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण संवाद के रूप में देखा गया।
















