हल्द्वानी : रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सौगात, कल्पना बोरा ने जताया सीएम धामी का आभार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार के निर्णय के तहत 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय का महिला मोर्चा उत्तराखंड की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा करती हैं। ऐसे में दो दिनों तक निशुल्क बस यात्रा की सुविधा महिलाओं के लिए बेहद राहतकारी साबित होगी।

कल्पना बोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है। इससे पर्व के दौरान महिलाओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी तथा यात्रा पर होने वाला आर्थिक बोझ भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों के लिए धामी सरकार का यह निर्णय महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हित में योजनाएं संचालित कर रही है। निशुल्क बस यात्रा का निर्णय भी इसी सोच का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :शोध की गुणवत्ता और नवाचार पर केंद्रित रही यूओयू की दो दिवसीय शोध कार्यशाला

कल्पना बोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम प्रदेश की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े ऐसे जनहितकारी निर्णय लिए जाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।