Govt Job: को-ऑपरेटिव बैंक के निकली भर्ती, इस दिन से आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

Bank Job: राज्य के 10 को-ऑपरेटिव व 1 स्टेट को-ऑपरेटिव बैंकिंग क्षेत्र के भीतर 233 रिक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आई०बी०पी०एस०) के माध्यम से प्रदेश के जिला सहकारी बैंकों में वर्ग-3 (लिपिक/कैशियर) 162 पद, वर्ग-2 (कनिष्ठ शाखा प्रबन्धक) 54 पद, वर्ग-1 (वरिष्ठ शाखा प्रबन्धक) 09 पद तथा उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक में वर्ग-2 (सहायक प्रबन्धक) 06 पद, वर्ग-1 (प्रबन्धक) 02 पद, कुल 233 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सहकारिता विभाग की वेबसाइट www.cooperative.uk.gov.in पर दिनांक 01.04.2024 से 30.4.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।