Job News: BSF में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, 31 मई तक करें आवेदन…

खबर शेयर करें

BSF Recruitment: बॉर्डर सेक्‍योरिटी फोर्स, बीएसएफ के डायरेक्‍टर जनरल ने ग्रुप बी के 90 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को आधिकार‍िक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा. नौकरी का विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों के भीतर उम्‍मीदवारों को आवेदन करना होगा. रोजगार समाचार में 23 से 29 अप्रैल के एड‍िशन में विज्ञापन प्रकाश‍ित किया गया है

इंस्‍पेक्‍टर आर्किटेक्‍ट (Inspector Architect): 1

आर्किटेक्‍चर ड‍िग्री रखने वाले और काउंस‍िल फॉर आर्किटेक्‍चर अंडर एक्‍ट 1972 के तहत रजिस्‍टर उम्‍मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्‍मीदवार की उम्र 30 वर्ष से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए.

Ad

सब इंस्‍पेक्‍टर (Sub Inspector): 57

उम्‍मीदवार ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्‍लोमा कोर्स किया हो. उम्‍मीदवारों की उम्र 30 साल से ज्‍यादा ना हो.

जूनियर इंजीनियर/सब इंस्‍पेक्‍टर इलेक्‍ट्र‍िकल (Junior Engineer/Sub Inspector) : 32

किसी भी सरकारी संस्‍थान से इलेक्‍ट्र‍िकल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्‍लोमा किया हो. उम्‍मीदवार की उम्र 30 साल से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए.रोजगार समाचार में 23 से 29 अप्रैल के एड‍िशन में विज्ञापन प्रकाश‍ित किया गया है

इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये वेतन दिया जाएगा। सब इंस्पेक्टर (वर्क्स), जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।