Govt Job: ANM के 846 पदों पर भर्ती को लेकर आया बड़ा अपडेट, अब ऐसे होगी भर्ती

खबर शेयर करें

Uttarakhand Govt Job:  उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग एएनएम के पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भर्ती करेगा, जिसमें 846 पदों को वर्ष वार भरा जाएगा। अब तक इन पदों के लिए 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। और उत्तराखंड सेवा चयन बोर्ड की ओर से आवेदन प्रक्रिया के बाद वर्ष वार मैरिट का डाटा तैयार किया जा रहा है जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की एएनएम की अंतिम चयन सूची मिलने के बाद लंबे समय से सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पद की समस्या दूर होगी।

दरअसल स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 846 पदों की भर्ती का प्रस्ताव उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था, बोर्ड ने इस पर आवेदन भी मांगे थे, जिसमें 5000 से अधिक नर्सिंग प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन दिया है। इससे पहले इन पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर भरा जाना निर्धारित किया गया था, लेकिन सरकार ने बाद में वर्ष वार मेरिट के आधार पर चयन करने का फैसला लिया है।

Ad Ad

उधर दूसरी तरफ राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 329 पदों के लिए लगभग 800 आवेदन मिले हैं। जिनकी स्कूटनी चल रही है तथा आयुर्वेदिक विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 256 पदों के लिए 3500आवेदन आए हैं। इन पदों में 100 पद बैकलॉग के हैं 29 मई को आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पदों के लिए लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।