खबर युवाओं के लिएः उत्तराखंड नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू

खबर शेयर करें

ParamedicalEntrance2026: प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एचएनबी उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी राजकीय और निजी नर्सिंग तथा पैरामेडिकल संस्थानों में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एनपीसीसी, बीएससी पैरामेडिकल और एमएससी पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से होगा।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी 5 जून को अपराह्न दो बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbumu.ac.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी तरह आनलाइन रखी गई है।

कामन प्रवेश परीक्षा और एकीकृत काउंसलिंग व्यवस्था

बता दें कि इस वर्ष से राज्य में नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कामन प्रवेश परीक्षा और एकीकृत काउंसलिंग व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सभी संस्थानों में प्रवेश एक समान प्रक्रिया के माध्यम से किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश पत्र 8 जून को अपराह्न दो बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा और काउंसलिंग से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास

इस तरह रहेगा परीक्षा कार्यक्रम

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन और शुल्क 5 जून 2026, अपराह्न 2 बजे तक तक जमा कर सकते है। इसकी परीक्षा 13 जून 2026 (शनिवार) को आयोजित की जायेगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीएससी नर्सिंग की होगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक जीएनएम व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए आयोजित होगी। 14 जून 2026 (रविवार) को पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एएनएम, एमएससी नर्सिंग व एनपीसीसी का पेपर होगा जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बीएससी पैरामेडिकल व एमएससी पैरामेडिकल की परीक्षा होगी। इसके लिए देहरादून, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल), नई टिहरी, हल्द्वानी (नैनीताल), पिथौरागढ़, हरिद्वार, गोपेश्वर (चमोली), उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में परीक्षा केंद्र बनाये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनभर की बड़ी खबरेंः होटल-रिसोर्ट पंजीकरण, रूस में फंसे पिथौरागढ़ के दो भाई, जीजा की मेहनत और साला IPS के बाद IAS

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।