उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-भारी बारिश का अलर्ट, कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी

खबर शेयर करें

Uttrakhand Weather:भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 05.08.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06.08.2026 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 06.08.2026 (बृहस्पतिवार) को जनपद अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त् शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 06.08.2026 (बृहस्पतिवार) को जिला बागेश्वर अन्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर तद्‌नुसार अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। उल्लंघन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।