Job 2023: IDBI ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली बंपर नौकरी, जल्द से जल्द करें अप्लाई…

खबर शेयर करें

IDBI Recruitment 2023: IDBI बैंक ने जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अप्लाई कर लें. आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज, 15 सितंबर से शुरू कर दी है, आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर को समाप्त होगी. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाना होगा. ऑनलाइन परीक्षा अस्थायी रूप से 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है.आगे पैरा पढ़े…

इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 खाली पदों को भरा जाएगा. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए. इन पदों पर आवेदन करने वाले SC/ST/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है. वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है.आगे पैरा पढ़े…

Ad

इन पदों पर चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट शामिल होगा, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू देना होगा, इस इंटरव्यू में पास होने वाले के लिए मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा. ये परीक्षा ऑनलाइन होगी जिसमें,ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे.आगे पैरा पढ़े…

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।