हल्द्वानी: गौला पार्किंग में 190 नशीले इंजेक्शन के साथ बनभूलपुरा का युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौला पार्किंग से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास मौजूद लाल रंग के बैग से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 12 अक्टूबर को बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा की मजार के पीछे एक युवक को पकड़ा गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23) पुत्र अयूब कुरैशी, निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

बैग में मिले 190 इंजेक्शन

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 95 बुप्रेनॉर्फिन और 95 एविल इंजेक्शन बरामद किए। कुल 190 इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 170/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :इन्फिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट: अंडर-15 और अंडर-17 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर में नशे की अवैध बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।