हल्द्वानी :इन्फिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट: अंडर-15 और अंडर-17 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/बेरीपड़ाव। इन्फिनिटी फिटनेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित इन्फिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के दूसरे दिन अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, प्रतिभा और खेल भावना का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान इंदर सिंह बिष्ट, उमेश शर्मा, अंगद बैडमिंटन अकादमी के संचालक महेंद्र ठाकुर, डीपीएस के बैडमिंटन कोच हिमांशु लटवाल और शेमफोर्ड के बैडमिंटन कोच रविंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं को खेलों से जोड़ने और क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)-बीजेपी ने घोषित की विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट, देखिए अपनी विधानसभा का नाम

इन्फिनिटी कप बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करना और क्षेत्र में बैडमिंटन को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी क्षमता निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: अंत्येष्टि कर लौट रहे ग्रामीणों की कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो हालत गंभीर

आयोजन के अंत में इन्फिनिटी फिटनेस क्लब की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।