हल्द्वानी : छात्राओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

प्रदर्शन में दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूनम जोशी, जिला महामंत्री राशि जैन, आभा गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष गुंजन सदाना और बसंती मेहरा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपों के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामले में कांग्रेस का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की महिलाएं इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (JNU प्रकरण)-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं: कल्पना बोरा

महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। किसी भी छात्रा के साथ अन्याय या दुर्व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा चुप नहीं बैठेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण

प्रदर्शन के माध्यम से महिला मोर्चा ने संदेश दिया कि छात्राओं की गरिमा, सुरक्षा और न्याय के सवाल पर किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।