IPL LIVE 2022: रोहित शर्मा पर भारी पड़े ऋषभ पंत, आखिरी 30 गेंद में इन दोनों ने ठोके 75 रन

खबर शेयर करें

IPL 2022: आईपीएल 2022 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर विजयी आगाज किया है। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और ललित यादव ने हारी बाजी जीत ली। दोनों ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिताया। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरा मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। एक समय ऐसा लग रहा था कि ये मैच मुंबई इंडियंस आसानी से जीत जाएगी, लेकिन अक्षर पटेल और ललित यादव ने मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 177 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 81 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने 41 रन बनाए थे। इस तरह दिल्ली के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य था, जिसे दिल्ली की टीम ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अक्षर पटेल 17 गेंदों में 38 और ललित यादव 38 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Ad Ad

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का 130वां मैच है। इससे पहले 129 मैच में से 75 में टीम को जीत मिली, जबकि 50 हार का सामना करना पड़ा। चार मैच टाई रहे। ऋषभ पंत ने अब तक 16 मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली है। इसमें से टीम ने 9 बार जीत हासिल की, जबकि 6 बार हार का सामना किया। एक मैच टाई रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।