IPL 2026: LSG तैयार, कप्तान पंत का फोकस साफ, निडर खेल जरूरी 

खबर शेयर करें

IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे हैं। टीम एक अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पंत का मानना है कि इस बार टीम संतुलन और तैयारी के मामले में पहले से बेहतर स्थिति में है।

कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज की भूमिका को संतुलित करने पर पंत ने कहा कि मैदान पर स्थिति के अनुसार सोच बदलनी पड़ती है। फील्डिंग के दौरान वह कप्तान की भूमिका में होते हैं, लेकिन बल्लेबाजी करते समय खुद को सिर्फ बल्लेबाज मानते हैं। उनके अनुसार, यदि बल्लेबाजी करते समय कप्तानी का दबाव दिमाग में रहेगा तो निडर खेल पाना मुश्किल हो जाएगा।

पंत ने जियो स्टार से हुई बातचीत में कहा कि पिछला सीजन उनके लिए सीखने का साल था। नई टीम के साथ जुड़ना, खिलाड़ियों को समझना और टीम के माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं होता, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। टीम के भीतर आपसी समझ और बांडिंग पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है। पंत का मानना है कि हर सीजन नई ऊर्जा के साथ उतरना जरूरी है और टीम का लक्ष्य साफ है कि विनम्र रहकर खेल का आनंद लेना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गूंजा प्रेस-11 का डंका, घातक गेंदबाजी के आगे प्राधिकरण पस्त

पिछले सीजन से मिली सीख पर बात करते हुए पंत ने फील्डिंग को एक अहम क्षेत्र बताया, जहां सुधार की जरूरत थी। इसी कारण टीम ने फील्डिंग कोच के रूप में अभय शर्मा को जोड़ा है। पंत का कहना है कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में छोटे-छोटे सुधार ही बड़ा फर्क पैदा करते हैं, क्योंकि अब टीमों के बीच जीत-हार का अंतर बहुत कम हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में गूंजा प्रेस-11 का डंका, घातक गेंदबाजी के आगे प्राधिकरण पस्त
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।